Sipahi bharti, सरकारी नौकरी की राह देख रहे दसवीं पास युवाआें के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस ( CSBC ) सिपाही के 9900 रिक्त पदों पर भर्ती
सरकारी नौकरी की राह देख रहे दसवीं पास युवाआें के लिए खुशखबरी आर्इ है, बिहार पुलिस (CSBC ) सिपाही के 9900 रिक्त पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं। बिहार पुलिस में सिपाही बनकर देश सेवा करने के इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 31 जुलाई 2017 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2017 निर्धारित है।
बिहार पुलिस में चयन प्रक्रिया :
फर्स्ट फेज : चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले लिखित
परीक्षा का आयोजन किया जायेगा और इसमें सफल उम्मीदवार ही शारीरिक परीक्षा
में शामिल सकते हैं। लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की परीक्षा जो 100
अंकों का होगा जिसमे कुल 100 प्रश्न होंगे।
सेकेंड फेज : लिखित
परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में शामिल होने मौका
मिलेगा जहाँ उन्हें दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद जैसे प्रतियोगिता में
प्रदर्शन करने होंगे। शारीरिक परीक्षा के अंतर्गत दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद प्रतियोगिताओं में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर उनका मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
बिहार पुलिस में रिक्तियों को विवरणः
जीडी सिपाही - 9900 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता: मान्यताप्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट होना आवश्यक है या समकक्ष। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखे।
उम्र सीमा: उम्र सीमा (01 जून 2017 को)
सामान्य (अनारक्षित कोटा): न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष.
पिछड़ा वर्ग/कोटि और अत्यंत पिछड़ा वर्ग: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष.
इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखे.
विज्ञापन संख्या: 01/2017
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 31 जुलाई 2017
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अगस्त 2017
आवेदन कैसे करें:
सिपाही पदों के लिए योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in के माध्यम से 30 अगस्त 2017 तक भेज सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।
विस्तृत अधिसूचना यहां Click करें।