जॉब्स

VMC Recruitment 2021: नगर निगम ने रिक्त पदों पर निकाली अर्जेन्ट भर्ती, यहां से करें अप्लाई

VMC Recruitment 2021: वडोदरा नगर निगम (VMC) ने आयुष मेडिकल ऑफिसर (AMO) के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

less than 1 minute read
May 07, 2021

VMC Recruitment 2021: वडोदरा नगर निगम (VMC) ने आयुष मेडिकल ऑफिसर (AMO) के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। VMC Recruitment 2021 Notification आधिकारिक वेबसाइट https://vmc.gov.in/ पर एएमओ पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व भर्ती संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 05 मई 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 11 मई 2021

रिक्तियों का विवरण
पद का नाम आयुष मेडिकल ऑफिसर (AMO)
कुल पदों की संख्या - 100 पद

शैक्षिक योग्यता
आयुष चिकित्सा अधिकारी (AMO) के पद पर भर्ती के लिए आवेदक के पास बीएएमएस / बीएचएमएस / बीडीएस में पूर्णकालिक डिग्री होनी चाहिए और उन्हें गुजरात आयुर्वेद के होम्योपैथिक काउंसिल बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए।


इस Govt Jobs के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सबसे पहले निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://vmc.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, जहां मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर देवें।

Web Title: Sarkari Naukri: VMC Recruitment 2021 For 100 AMO Post

Published on:
07 May 2021 09:50 am
Also Read
View All