जॉब्स

SBI PO Pre Result 2019 जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

SBI PO Pre Result 2019 : भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

less than 1 minute read
Jun 29, 2019
SBI PO Prelims 2019 Result

SBI PO Pre Result 2019: भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। एसबीआई पीओ प्री रिजल्ट 2019 डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

आपको बता दें कि एसबीआई ने बैंक पीओ प्रिलिम्स 2019 परीक्षा देश के प्रमुख शहरों में आयोजित की थी। SBI PO Pre exam 8, 9, 15 और 16 जून को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे वे लोग नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपने रिजल्ट को ऑनलाइन देख सकते हैं।

SBI PO Pre Result 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

How To Check SBI PO Prelims 2019 Result
सबसे पहले अभ्यर्थी अपना परिणाम चेक करने के लिए एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ही Career सेक्शन में जाएं। यहाँ पेज पर SBI PO Prelims 2019 Result लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद नई टैब में उम्मीदवारों को मांगी गई डीटेल्स भरकर लॉग इन करना होगा। लॉगिन करने के साथ ही SBI PO Prelims Result 2019 दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Published on:
29 Jun 2019 06:41 pm
Also Read
View All