जॉब्स

SDRF में निकली 571 पदों की भर्ती, यहां पर करें अप्लाई

SDRF में 32 टीमें बनाने के लिए हो रही 571 पदों की भर्ती
2 min read
Jul 29, 2018
SDRF Bihar Recruitment
SDRF में निकली 571 पदों की भर्ती, यहां पर करें अप्लाई

आपदा के दौरान काम करने वाली स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) में भर्ती की जा रही है। यह भर्ती बिहार में निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य इस फोर्स की क्षमता और उपयोगिता बढ़ाना है। इसलिए SDRF विभिन्न श्रेणियों के 571 पदों पर बहाली का काम करने जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग 32 नई टीमों के गठन कर रही है जिसमें इन नव—नियुक्त उम्मीदवारों को लगाया जाएगा। इस नई भर्ती के बाद बिजार एसडीआरएफ की टीमों की संख्या 50 हो जाएगी। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के बाद बिहार के 38 जिलों में एक-एक टीम की तैनाती की जाएगी, हालांकि 12 टीमें बिहटा में रिजर्व रखी जाएंगी।

भर्ती संविदा के आधार पर 3 साल के लिए
SDRF बिहार में यह भर्ती संविदा के आधार पर 3 साल के लिए की जा रही है। इस भर्ती के लिए अलग से भर्ती नियमावली बनाई जा रही है। इस भर्ती में सेना से रिटायर्ड जेसीओ व नन जेसीओ अधिकारियों और जवानों के अलावा केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों से रिटायर्ड अधिकारी और जवानों को भर्ती किया जाएगा। इस भर्ती में प्रतिनियुक्ति पर बीएमपी, जिला सशस्त्र पुलिस बल और केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी और जवानों की सेवाएं ली जा सकेंगी।

अधिकतम आयु 50 साल और 55 साल

जेसीओ और नन जेसीओ की नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु 50 साल और कमीशन प्राप्त अधिकारियों के लिए 55 साल रखी गई है। जवानों के लिए नियुक्ति व प्रतिनियुक्ति की अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है। इन सभी कर्मियों को 3 साल के लिए नियुक्त किया जाएगा।

सेवा को 5 साल के लिए विस्तार किया जा सकता है

हालांकि कर्मियों को उनकी कार्यक्षमता के आधार पर सेवा को 5 साल के लिए विस्तार किया जा सकता है। इसके बाद विशेष हालात में दो साल का और विस्तार दिया जा सकता है।

(SDRF Bihar Recruitment for 571 Posts) इस भर्ती से संबंधित विज्ञप्ति नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें—
http://www.disastermgmt.bih.nic.in/Circulars/SDRF-1987.pdf

Published on:
29 Jul 2018 02:21 pm