जॉब्स

सोनी करेगी कर्मचारियों की संख्या में कटौती, ये है मुख्य कारण

स्मार्टफोन बाजार में हाल के सालों में सोनी की हिस्सेदारी तेजी से कम हुई है। स्मार्टफोन बाजार में 2010 में सोनी की हिस्सेदारी तीन प्रतिशत से ज्यादा थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Mar 2019, 12:43 PM IST
jobs,Sony,Jobs abroad,jobs in hindi,
Sony

एक समय प्रतिष्ठित ब्रांड रह चुकी कंपनी सोनी अब बाजार में कठिन प्रतियोगिता और कम बिक्री के कारण अपनी मोबाइल इकाई से 2020 तक आधे कर्मियों को हटाने जा रही है। कंपनी के इस कदम से लगभग 2000 कर्मियों की या तो नौकरी जाएगी या उन्हें सोनी की किसी और इकाई में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

निक्की एशियन रिव्यू ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि रिसर्च पोर्टल स्टेटिस्टिका के अनुसार, स्मार्टफोन बाजार में हाल के सालों में सोनी की हिस्सेदारी तेजी से कम हुई है। स्मार्टफोन बाजार में 2010 में सोनी की हिस्सेदारी तीन प्रतिशत से ज्यादा थी।

उन्होंने कहा कि इसे नई 5जी डिवाइसेज विकसित करने की दौड़ में शामिल एप्पल, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और हुआवेई टेक्टनोलॉजी जैसे दिग्गज कंपनियों के सामने टिकने में संघर्ष करना पड़ा। इसका मुख्यालय जापान की राजधानी टोक्यो में है। यूरोप और पूर्वी एशिया जैसे बाजारों पर ध्यान देने के लिए कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया और अन्य क्षेत्रों में स्मार्टफोन की बिक्री में कटौती करेगी।

Published on: