ISRO Bharti 2024: इसरो की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर है। इस भर्ती के जरिए कुल 103 पद भरे जाएंगे।
ISRO Bharti 2024: इसरो में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए काम की खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने मेडिकल ऑफिसर- एसडी, साइंटिस्ट इंजीनियर- एससी, टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, तकनीशियन- बी, ड्राफ्ट्समैन- बी और असिस्टेंट (राजभाषा) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं, जिसका पता है isro.gov.in
इसरो की इस भर्ती (ISRO Bharti) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर है। इस भर्ती के जरिए कुल 103 पद भरे जाएंगे। वहीं अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग उम्र सीमा निर्धारित की गई है।
वहीं एससी/एसटी और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए उम्र सीमा में छूट दी गई है
अलग-अलग पद के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतिम चयन कौशल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों में से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में टाई होने की स्थिति में टाई ब्रेकर नियम के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।