जॉब्स

SSC CHSL 2020: सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका, अभी करें अप्लाई

SSC CHSL 2020 Last Date सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 है। यह भर्ती परीक्षा केंद्र के विभिन्न विभागों में रिक्त 4726 पदों के लिए निकाली गई है।

2 min read
Dec 14, 2020
SSC CHSL Tier 1 Result 2019

SSC CHSL 2020: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

आयोग ने वर्ष 2020 की सीएचएसएल परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली कुल रिक्तियों की संख्या की घोषणा 8 दिसंबर को कर दी थी। आयोग के नोटिस के अनुसार छंटनी सहायक, लोवर डिविजन क्लर्क, आदि की कुल 4726 रिक्तियों के लिए भर्ती की जानी है। ये रिक्तियां केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में हैं, जिनमें संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सबसे अधिक रिक्तियां है। वहीं, इसके बाद नौसेना मुख्यालय की दूसरी अधिकतम 231 रिक्तियां हैं।

राष्ट्रिय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान में निकली भर्तियां, 12वीं पास जल्द करे अप्लाई

[typography_font:12pt;" >SSC CHSL 2020 Eligibility
एसएससी सीएचएसएल नोटिफिकेशन के अनुसार वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड सीनियर सेकेंड्री (12वीं) परीक्षा या या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण की हो। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट का भी प्रावधान किया गया है।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर लॉगिन सेक्शन में दिये गये न्यू यूजर के लिंक से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद जारी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन के समय 100 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आदि) से किया जा सकता है।

Published on:
14 Dec 2020 04:54 pm
Also Read
View All