जॉब्स

SSC JE 2024: 966 पदों के लिए होगी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा, अप्रैल में इस तारीख से पहले करें अप्लाई

SSC JE Exam Notification 2024: SSC ने जूनियर इंजीनियर के 966 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। SSC ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024 की अधिसूचना जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऐसे करें अप्लाई-
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Apr 2024, 12:34 PM IST
ssc_je_2024.jpg
SSC JE 2024

SSC JE Exam Notification 2024: एसएससी की जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में जुटे छात्रों के लिए काम की खबर है। SSC ने जूनियर इंजीनियर के 966 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। SSC ने अधिसूचना जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।


केंद्रीय जल आयोग (CWC), सीमा सड़क संगठन (BRO), जल शक्ति मंत्रालय के ब्रह्मपुत्र बोर्ड, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) और अन्य केंद्रीय विभागों और संगठनों में जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए SSC ने सूचना जारी कर दी है। आवेदन की अंतिम तारीख 18 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। फॉर्म में करेक्शन के लिए 22-23 अप्रैल का समय निर्धारित किया गया है। वहीं परीक्षा का आयोजन 4-6 जून के बीच किया जाएगा।


SSC द्वारा जारी 966 जूनियर इंजनीयिर (SSC JE 2024) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले योग्यता के बारे में जान लें। उम्मीदवार के पास किसी भी इंजीनियरिंग ब्रांच में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2024 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, CPWD और CWC के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। वहीं आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।


इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी, दिव्यांग तथा महिला उम्मीदवार को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Updated on:
1 Apr 2024, 12:34 PM IST
Published on: