जॉब्स

India post Mail guard recruitment 2018 – तेलंगाना सर्कल में पोस्टमैन एंड मेल गार्ड के 136 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

India post Mail guard recruitment 2018, इंडिया पोस्ट, तेलंगाना सर्कल ने पोस्टमैन एंड मेल गार्ड के रिक्त 136 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2018, 12:11 PM IST
india post

India post Mail guard recruitment 2018, इंडिया पोस्ट, तेलंगाना सर्कल ने पोस्टमैन एंड मेल गार्ड के रिक्त 136 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 अप्रैल 2018 तक या उससे पहले आवेदन आवेदन कर सकते हैं। अावेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

India post में रिक्त पदों का विवरणः

• पोस्ट मैन / मेल गार्ड: 132 पद

• मेल गार्ड: 4 पद

इंडिया पोस्ट, तेलंगाना सर्कल ने पोस्टमैन एंड मेल गार्ड के रिक्त पदों पर अावेदन करने के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिक पास किया हो।

पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता, चयन मानदंड संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट, तेलंगाना सर्कल ने पोस्टमैन एंड मेल गार्ड के रिक्त पदों पर अावेदन करने के लिए उम्मीदवारोें की आयु सीमा:

जनरल: 18 से 27 साल

इंडिया पोस्ट, तेलंगाना सर्कल ने पोस्टमैन एंड मेल गार्ड के रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार भारत पोस्ट, तेलंगाना सर्कल की आधिकारिक साइट www.telanganapostalcircle.in या www.indiapost.gov.in पर 21 अप्रैल 2018 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क:

• आवेदन शुल्क: 100 / -

• परीक्षा शुल्क: 400 / -

महत्वपूर्ण तिथि:

• आवेदन आरम्भ होने की तिथि: 22 मार्च 2018

• आवेदन की अंतिम तिथि : 21 अप्रैल 2018

India post Mail guard recruitment notification 2018 -

इंडिया पोस्ट, तेलंगाना सर्कल ने पोस्टमैन एंड मेल गार्ड के रिक्त 136 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

भारतीय डाक सेवा ( India Post ) भारत सरकार द्वारा संचालित डाकसेवा है जो ब्रांड नाम के तौर पर इंडिया पोस्ट या भारतीय डाक के नाम से काम करती है। भारतीय डाक प्रणाली का जो उन्नत और परिष्कृत स्वरूप आज हमारे सामने है, वह हजारों सालों के लंबे सफर की देन है। अंग्रेजों ने डेढ़ सौ साल पहले अलग-अलग हिस्सों में अपने तरीके से चल रही डाक व्यवस्था को एक सूत्र में पिरोने की जो पहल की, उसने भारतीय डाक को एक नया रूप और रंग दिया। पर अंग्रेजों की डाक प्रणाली उनके सामरिक और व्यापारिक हितों पर केंद्रित थी।

Published on: