जॉब्स

TNPSC recruitment 2018, एग्रीकल्चर ऑफिसर के 192 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

TNPSC Agricultural Officer Recruitment 2018, तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने एग्रीकल्चर ऑफिसर के 192 रिक्त पदों पर भर्ती
2 min read
May 03, 2018
tnpsc

TNPSC Agricultural Officer Recruitment 2018, तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने एग्रीकल्चर ऑफिसर के 192 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 2 जून 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) में रिक्त पदाें का विवरणः

• एग्रीकल्चर ऑफिसर - 192 पद

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) में एग्रीकल्चर ऑफिसर के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर (बीएससी) एग्रीकल्चर में स्नातक डिग्री पास किया हो और तमिल भाषा का पर्याप्त ज्ञान हो।

आयु सीमा -

बीएससी पास के लिए 30 साल और उच्चतर डिग्री पास के लिए 32 वर्ष (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आयु बार नहीं)

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) में एग्रीकल्चर ऑफिसर के रिक्त पदाें पर चयन मानदंड:

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) में एग्रीकल्चर ऑफिसर के रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:

पात्र उम्मीदवार 2 जून 2018 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन शुल्कः

• पंजीकरण शुल्क: रु. 150 / -

• परीक्षा शुल्क: रु. 200 / -

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) में एग्रीकल्चर ऑफिसर के रिक्त पदाें पर आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथि:

• आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 2 जून 2018

• बैंक (भारतीय स्टेट बैंक या भारतीय बैंक) के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 4 जून 2018

• लिखित परीक्षा की तिथि: 14 जुलाई 2018

TNPSC Agricultural Officer Recruitment notification 2018:

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) में एग्रीकल्चर ऑफिसर के 192 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) के प्रमुख कार्य निम्न हैः-
- राज्य के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं पर नियुक्तियां करना।

- राज्य की सिविल सेवाओं के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पर परामर्श देना।

- राज्य में नियुक्तियों एवं नीति निर्धारण के साथ ही विभिन्न विभागीय पदोन्नतियों स्थानांतरणों तथा एक सेवा से दूसरी सेवा में तबादले पर भी लोक सेवा आयोग से परामश किया जाता है।

- शासकीय सेवकों की सेवा के मामले में अनुशासनात्मक सलाह देना।

Published on:
03 May 2018 01:02 pm