जॉब्स

Sarkari Naukri: कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

TPSC Recruitment 2021: कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी यह भर्ती अधिसूचना कुल 63 पदों पर निकाली गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2021, 10:52 PM IST
govt_jobs.png

TPSC Recruitment 2021: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) ने कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती अधिसूचना कुल 63 पदों पर निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 मार्च, 2021 से शुरू होगी। और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2021 है।

पात्रता
उक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एग्रीकल्चर / हॉर्टिकल्चर में बैचलर डिग्री होना जरुरी है।
एग्रीकल्चर ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है। आयु की गणना 30 मार्च, 2021 के अनुसार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

चयन प्रक्रिया
उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन के लिए कुल 200 अंक निर्धारित होंगे, जिसमें लिखित परीक्षा में 180 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। वहीं, इंटरव्यू के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग - 250 रूपये
एससी/ एसटी / बीपीएल कार्ड होल्डर्स / फिजिकली हैंडिकैप्ड - 150 रूपये
यहां कर सकेंगे आवेदन

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 2 मार्च, 2021 से ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा। अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Published on: