जॉब्स

Sarkari Naukri 2021: भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में निकली 3479 पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को मिल रहा है सुनहरा अवसर, भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में निकली 3479 पदों पर भर्तियां आज से ही करें अप्लाई

2 min read
Tribal Ministry Recruitment 2021

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में सुनहरा अवसर मिल रहा है। जो उम्मीदवार काम करने के इच्छुक हैं उनके लिए देश भर के 17 राज्यों में यह वैकेंसी निकाली गई है। एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, PGT और TGT के पद खाली है जिनकी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों की भर्ती के लिए दी जाने वाली जानकारी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा Tribal Ministry की आधिकारिक वेबसाइट tribal.nic.in पर जाकर दिए जाने वाले पदों की जानकारी प्राप्त करने के साथ ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज 1 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में निकली इस भर्ती में 3479 खाली पदों को भरा जाना हैं। यदि आप इस पद को पाना चाहते है तो इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 है।

Tribal Ministry Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ

आज की तारीख में आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसकी शुरुआत तिथि 1 अप्रैल 2021 है
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021निर्धारित की गई है।
परीक्षा की तारीख: जून का पहला सप्ताह

भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में पदों की संख्या

कुल पदों की संख्या – 3479 रिक्तियों

प्रिंसिपल – 175 पद
वाइस प्रिंसिपल – 116 पद
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर – 1244 पद
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक – 1944 पद

Tribal Ministry Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड

प्रिंसिपल – जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषयों की मास्टर डिग्री होनी चाहिए इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान से टीचिंग या पोस्ट-ग्रेजुएट बेसिक ट्रेनिंग में मास्टर या ग्रेजुएट की डिग्री होनी आनिवार्य है। साथ ही पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन / वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन / सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन / इंडियन काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त एक इंग्लिश मीडियम हाई या हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक का 10 साल का अनुभव भी होना जरूरी है। नीचे दी गई सारणी में आप देख सकते है किस पद के लिए कितनी निकली है भर्तियां..

Updated on:
01 Apr 2021 04:52 pm
Published on:
01 Apr 2021 03:14 pm
Also Read
View All