जॉब्स

UJVNL Recruitment 2021 Notification: जल विद्युत निगम में विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, यहां से करें अप्लाई

UJVNL Recruitment 2021: उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अधिसूचना सहायक अभियंता प्रशिक्षु सहित अन्य के पदों पर निकाली गई है।

2 min read
May 04, 2021

UJVNL Recruitment 2021: उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) ने विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती नोटिफिकेशन कुल 21 सहायक अभियंता प्रशिक्षु सहित अन्य के पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक अवश्य पढ़ें। विस्तृत अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 04 मई 2021
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि : 15 मई 2021

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 21 पद
सहायक अभियंता प्रशिक्षु (विद्युत / यांत्रिक) - 10
सहायक अभियंता प्रशिक्षु (सिविल) - 10
भूविज्ञानी (प्रशिक्षु) - 01 पद

आयु सीमा -
उक्त पदों पर आवेदन करने वाली उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क -
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस - 800 रुपए
राज्य के एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए - 400 रूपए


सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग -अलग निर्धारित की गई है। अतः पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

How To Apply For UJVNL Recruitment 2021
इस Govt Jobs के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले निगम की आधिकारिक वेबसाइट http://tscpantnagar.com/ पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। आवेदन में मांगी गई जानकारी सही से भरकर सबमिट कर देवें।

Web Title: UJVNL Recruitment 2021 Notification Released, Here's how to apply

Updated on:
05 May 2021 10:05 am
Published on:
04 May 2021 10:29 pm
Also Read
View All