
CNBC Recruitment 2021: चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय (CNBC) ने सीनियर रेजिडेंट के 26 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 मई 2021 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। हॉस्पिटल द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए हॉस्पिटल के एड्रेस पर उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार स्थल का पता है :- सम्मेलन हॉल, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, गीता कॉलोनी, दिल्ली- 110031
CNBC Recruitment 2021 Post Details
Senior Residents (Paediatrics) - 12 पद
Senior Resident (Ped. Surgery) - 04 पद
Senior Resident(Microbiology) - 03 पद
Senior Resident (Anaesthesia) - 06 पद
Senior Resident (Biochemistry) - 01 पद
Senior Resident (Pathology) - 01 पद
CNBC Recruitment 2021 Eligibility
CNBC Recruitment 2021 के जरिए सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का एमबीबीएस की डिग्री और संबंधित विषय में डिप्लोमा होना जरुरी है। चयनित उम्मीदवारों को नियमानुसार इंटर्नशिप दी जाएगी। आवेदक की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों को नियत तिथि तक इंटरव्यू के वक्त सभी दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जाना होगा। बिना दस्तावेजों के इंटरव्यू में उपस्थित होने का मौका नहीं मिलेगा। CNBC Govt Jobs से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं।
इस Govt Jobs के लिए उम्मीदवारों को 07 मई 2021 को सुबह 10 बजे इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इस दौरान उन्हें कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। उम्मीदवारों को इस दौरान फेस मास्क पहनना होगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को अपने हाथों में दस्ताने भी पहनना होगा। वहीं अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर अपने साथ हैंड सैनिटाइजर लाने की अनुमति होगी।
Web Title: CNBC Recruitment 2021: Apply Online For Senior Resident Posts
Updated on:
30 Apr 2021, 12:05 PM IST
Published on:
30 Apr 2021, 11:39 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.