जॉब्स

Sarkari Naukri: नर्सिंग पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कितनी है सैलरी, जल्द करें अप्लाई

उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने 1455 पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, रजिस्ट्रेशन लिंक 12 मार्च से जारी कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2024, 6:08 PM IST
sarkari_naukri_in_nursing.jpg
Sarakri Naukri In Nursing

UKMSSB Nursing Officer: सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (MSSB) ने ग्रुप सी नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer) के पद पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार उम्र सीमा, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया संबंधित सभी जानकारी के लिए ये खबर अंत तक पढ़ें।


बता दें, उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने 1455 पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, रजिस्ट्रेशन लिंक 12 मार्च को जारी कर दिया गया था। वहीं अप्लाई करने की अंतिम तारीख 1 अप्रैल 2024 है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में हो सकता है।


सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र अलग-अलग है। आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र सीमा में छूट है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इच्छुक उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग या बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त संस्था की डिग्री ही मान्य होगी। साथ ही उम्मीदवार का इंडियन नर्सिंग काउंसिल या उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।


योग्य उम्मीदवार जल्द ही अप्लाई करें। आवेदन करने से पहले ये जान लें कि जनरल और ओबीसी उम्मीदवार के लिए फीस 300 रुपये है। वहीं ईडब्लूएस, एससी/एसटी और पीडब्लूडी वर्ग के उम्मीदवार को 150 रुपये देना होगा। चयन मेरिट के आधार पर होगा, जिस उम्मीदवार का डिप्लोमा/डिग्री में जितना अच्छा अंक होगा उन्हें उस अनुरूप प्राथमिकता दी जाएगी। चयन होने पर आप महीने का 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक कमा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://ukmssb.org/) पर जाएं।

Updated on:
14 Mar 2024, 6:08 PM IST
Published on: