जॉब्स

उत्तराखंड में 2100 से अधिक पदों पर भर्ती, PSC ने भी निकाले 64 पद

uttarakhand govt job. उत्तराखंड में पीएससी के साथ राज्य सरकार ने किया है रोजगार मेले का आयोजन...। सरकारी नौकरी के साथ ही कई कंपनियां भी देंगी रोजगार...।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2023, 6:44 PM IST
uk.png
uttarakhand govt job latest notification

उत्तराखंड सरकार ने और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बडे़ पैमाने पर सरकारी नौकरी निकाली है। राज्य सरकार (Uttarakhand Government) की ओर से 24 जून 2100 नौकरियां एक ही दिन में दे दी जाएंगी, वहीं उत्तराखंड पीएससी ने 64 ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों पर सरकारी नौकरी का नोटिफिकेशन जारी किया है।

देवीभूमि उत्तराखंड में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (ukpsc) ने ड्राफ्ट्समैन (मानचित्रकार) समेत कई पदों पर भर्ती हो रही है। यूकेपीएससी भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 64 पदों पर यह भर्ती निकाल गई है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पात्र उम्मीदवार ukpsc.net.in पर 19 जून तक आनलाइन आवेदन कर पाएंगे। अभ्यर्थियों को अंतिम समय से पहले ही आवेदन भर देना चाहिए।

उत्तराखंड राज्य सरकार (uttarakhand government) के वन विभाग, शहरी विकास विभाग, कृषि विभाग, लघु सिंचाई विभाग, संस्कृति विभाग में कार्टोग्राफर/ड्राफ्ट्समैन के 64 पदों को भरा जाएगा।

ड्राफ्ट्समैन की योग्यता

अधिसूचना के अनुसार मानचित्रकार/मानचित्रक/प्रारुपकार परीक्षा 2023 के तहत उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में ड्राफ्ट्समैनशिप या डिप्लोमा का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

यूकेपीएससी (Uttarakhand Public Service Commission) की ड्राफ्ट्समैन भर्ती 2023 के लिए लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन शुक्ल नहीं लिया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को पे स्केल लेवल 6 (35,400-112400) का वेतनमान दिया जाएगा।


रोजगार मेले में 2100 युवाओं को मिलेगा रोजगार

इधर, राज्य सरकार ने युवाओं के लिए 24 जून को रोजगार मेला लगाने का ऐलान किया है। इस रोजगार मेले में 56 कंपनियां भाग ले रही है। क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में हिस्सा लेन से पहले पंजीयन कराना जरूरी है। कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से फ्री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है। अभ्यर्थी अपने साथ अपना रिज्यूमे, मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकाफी, पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो और आइडी प्रूफ के साथ पहुंचें। इस रोजगार मेले में एक ही दिन में 2100 से ज्यादा भर्तियां होंगी। यह मेला देहरादून में लगाया जाएगा।

Updated on:
14 Jun 2023, 6:44 PM IST
Published on: