जॉब्स

423 पदों पर भर्ती के लिए स्नातक करें आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttrakhand Subordinate Selection Commission) (यूकेएसएसएससी) (UKSSSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर विज्ञान में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्रीधारक अभ्यर्थियों से सहायक कृषि अधिकारी (Assistant Agriculture Officer) (एएओ) (AAO), इंडस्ट्रीयल डवलवपमेंट विंग सुपरवाइजर क्लास-III (Industrial Development wing Supervisor Class III) सहित विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 423 पदों को भरा जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2021, 12:02 PM IST
jobs.jpg
jobs: good packages are available in the IT sector

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttrakhand Subordinate Selection Commission) (यूकेएसएसएससी) (UKSSSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर विज्ञान में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्रीधारक अभ्यर्थियों से सहायक कृषि अधिकारी (Assistant Agriculture Officer) (एएओ) (AAO), इंडस्ट्रीयल डवलवपमेंट विंग सुपरवाइजर क्लास-III (Industrial Development wing Supervisor Class III) , उद्यान विकास शाखा क्लास-II (Udyan Vikas Shakha Class II), वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक (Senior Milk Inspector), सहायक मशरूम विकास अधिकारी (Sahayak Mushroom Vikas Adhikari) सहित विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 423 पदों को भरा जाएगा।

18 नवंबर है अंतिम तिथि
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर को शुरू होगी। अभ्यर्थी वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर लॉगिन कर 18 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (One Time Registration) (ओटीआर) (OTR) करना होगा। परीक्षा शुल्क भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। उम्मीदवारों के चयन के लिए 100 अंकों की 2 घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type with Multiple Choice) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को परीक्षा में 45 फीसदी, जबकि अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 35 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।

Updated on:
3 Oct 2021, 12:02 PM IST
Published on: