जॉब्स

UKSSSC ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में समूह ‘ग में 139 पदों पर भर्ती निकाली, करें आवेदन

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत 139 रिक्त
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2017, 7:26 PM IST
uksssc

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत 139 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में रिक्त पदों का विवरणः
कुल - 198 पद
अधीनस्थ सेवा वर्ग-2(सहायक खाद्य प्रसंस्करण निरीक्षक/प्रशिक्षक) - 13 पद
उद्यान विकास शाखा वर्ग-2 - 139 पद
उद्यान विकास शाखा वर्ग-3(पर्यवेक्षक)- 44 पद
अधीनस्थ सेवा वर्ग -2 (कीट एवं पौध परीक्षण शाखा)- 2 पद

वेतनमानः- लेवल-05, रू: 29200- 92300, वेतनमान की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए योग्यताः

अनिवार्य अर्हताः-

बी0एससी0(जीव विज्ञान) या बी0एससी0(कृषि) के उपरान्त फल संरक्षण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा / सहसदस्यता या खाद्य प्राविधिकी में एम0एससी0।


अधिमानी अर्हताएंः-
1- प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष तक की सेवा की हो।
2-राष्ट्रीय कैडिटकोर का बी प्रमाण पत्र प्राप्त हो।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गर्इ विस्तृत अधिसूचना पर क्लिक करें।


उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रियाः
अभ्यर्थियों के चयन हेतु अर्हताएं अभ्यर्थियों की लिखित (वस्तुनिष्ठ) आयोजित करायी जाएगी। लिखित परीक्षा के संबंध में परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट तथा दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएगी।

नोट- अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किये जायेंगे।

ऐसे करें आवेदनः

भर्ती के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 30 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। समान शैक्षिक योग्यता वाले पदों के लिए इस बार अलग-अलग आवेदन नहीं करना होगा। आवेदन की फीस 300 रुपये तय की गई है। आवेदक को नेट बैकिंग,डेबिट कार्ड या ई-चालान से फीस जमा करानी होगी।

आयु सीमाः

सभी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष तय की गई है।

UKSSSC Recruitment Notification 2017:

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत 139 रिक्त पदों की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on: