जॉब्स

सरकारी नाैकरीः Forest Guard के पदाें पर निकली बंपर भर्ती, याेग्यताः 12वीं पास

12वीं पास युवाअाें के लिए उत्तराखंड वन विभाग में फारेस्ट गार्ड के 1218 पदाें पर भर्ती निकली, जल्द करें आवेदन

2 min read
Jun 24, 2018
सरकरी नाैकरीः Forest Guard के पदाें पर निकली बंपर भर्ती, याेग्यताः 12वीं पास

Forest Guard UKSSSC Recruitment for 1218 posts, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) ने उत्तराखंड वन विभाग के तहत फारेस्ट गार्ड (ग्रुप सी) के 1218 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 4 जुलाई 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) में रिक्त पदाें का विवरणः

ये भी पढ़ें

Join indian Navy – परमानेंट कमीशन और शार्ट सर्विस कमीशन आफिसर्स के पदाें पर भर्ती, Apply

• फारेस्ट गार्ड (समूह सी) -1218 पद

वेतनमानः चयनित उम्मीदवार काे रूपए. 21,700 - 69,100/- का वेतनमान दिया जाएगा।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) में योग्यता मानदंड,शैक्षिक योग्यता और अनुभव:

शैक्षिक योग्यताः
भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड/परिषद या उत्तराखंड राज्य स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

अधिमानी अर्हताएंः
- प्रादेशिक सेना में कम से कम दाे साल की सेवा की हों।
- राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी प्रमाण पत्र अथवा सी प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

शारीरिक अर्हताएंः
किसी उम्मीदवार को सेवा में तब तक नियुक्त नहीं किया जाएगा, जब तक कि वह ऊंचाई आैर सीने के घेरे लिए न्यूनतम मानक ना रखता होः-
पुरूषः
ऊंचाई - 163 से.मी.
सीना - सीना फुलाने पर 05 से.मी. विस्तार।

महिलाः
ऊंचाई- 150 से.मी.

परन्तु यह कि अनुसूचित जनजातियाें आैर गोरखा, नेपाली, असमी, लददाखी, सिक्किम, भूटानी, गढवाल, कुमाउनी, नागा आैर अरूणांचल प्रदेश लाहुल एवं स्पिति आैर मेघालयी उम्मीदवाराें की दशा में न्यूनतम ऊंचाई का मानक निम्न रहेगाः
पुरूषः
ऊंचाई - 152 से.मी.
महिलाः
ऊंचाई- 145 से.मी.

आयु सीमा -18 से 28 वर्ष

Forest guard के पदाें पर चयन प्रक्रिया:

चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर होगा।

Uksssc Forest guard के पदाें पर आवेदन कैसे करें:

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट 'www.sssc.uk.gov.in' के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2018 है।

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन संख्या: 10 / यूकेएसएसएससी / 2018

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2018।

Forest Guard uksssc recruitment for 1218 posts:

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) में उत्तराखंड वन विभाग के तहत फारेस्ट गार्ड (ग्रुप सी) के 1218 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

एग्जीक्यूटिव इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन
Updated on:
24 Jun 2018 06:30 pm
Published on:
24 Jun 2018 06:26 pm
Also Read
View All