जॉब्स

UP Police ने 5वीं पास युवाओं के लिए निकाली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते है।
less than 1 minute read
Aug 03, 2018
UP Police group d recruitment 2018
UP Police Group D Recruitmnet 2018: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने कम पढ़े लिखे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती निकाली है। विभाग की ओर से ग्रुप डी 45 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के कोई भी 5वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, सीतापुर में बिजली मिस्त्री, सईस, कुक की 4, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, मुरादाबाद में कुक, कहार, ट्यूबवेल ऑपरेट की 23, पीएससी मुख्यालय, लखनऊ में प्यून, कुक/कहार की 8 और लखनऊ- अभिसूचना कार्यालय में पिओन के 10 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
Published on:
03 Aug 2018 12:37 pm