जॉब्स

सरकारी नौकरी: बिजली विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू

UPPCL Recruitment 2020: इंजीनियरिंग के विभिन्न ट्रेड में डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्तियां निकाली हैं। यह भर्ती उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने...
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2020, 5:08 PM IST
uppcl.jpg

UPPCL Recruitment 2020: इंजीनियरिंग के विभिन्न ट्रेड में डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्तियां निकाली हैं। यह भर्ती उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली है। यूपीपीसीएल द्वारा जेई (UPPCL JE) की इस वैकेंसी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। आप निचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि- 28 दिसंबर 2020
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 30 दिसंबर 2020
परीक्षा की संभावित तिथि- फरवरी 2021 के पहले सप्ताह में

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 212
जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) इलेक्ट्रिकल - 191 पद
जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) इलेक्ट्रॉनिक्स / टेली कम्युनिकेशन - 21 पद

शैक्षणिक योग्यता
इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो। उम्र 18 साल से लेकर 40 साल के बीच हो। आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई
इस वैकेंसी के लिए आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया 04 दिसंबर 2020 से शुरू होगी। यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर एप्लीकेशन लिंक एक्टिव किया जाएगा।

Published on: