जॉब्स

Sarkari Naukri: जिला उद्यान अधिकारी सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली, जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जिला उद्यान अधिकारी सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली है। आवेदन के लिए 29 जनवरी अंतिम तारीख निर्धारित की गई है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2021, 11:48 PM IST
UP TOP 10: UPPSC पीसीएस मेंस में सफल कैंडिडेट्स के इंटरव्यू की तारीख घोषित
UP TOP 10: UPPSC पीसीएस मेंस में सफल कैंडिडेट्स के इंटरव्यू की तारीख घोषित

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जिला उद्यान अधिकारी सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 29 जनवरी अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। कुल 564 पदों पर भर्तियां होनी है। आवेदन ग्रुप ए और ग्रुप बी के तहत मांगे गए हैं।

इस आधार पर किया जाएगा चयन
आवेदन के ग्रुप ए के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वहीं ग्रुप बी के तहत पदों पर अभ्यर्थियों का चयन केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से ही किया जाएगा।

ग्रुप ए के तहत इन पदों पर होगी भर्ती
ग्रुप के तहत जिला उद्यान अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से कृषि विज्ञान या उद्यान विज्ञान में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र के पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी के पास विज्ञान में बीएससी के साथ खाद्य विज्ञान में एमएससी की डिग्री भी होनी चाहिए।

ग्रुप बी के तहत इन पदों पर होगी भर्ती
ग्रुप बी के तहत वरिष्ठ प्रावधिक सहायक शस्य शाखा, वरिष्ठ प्रावधिक सहायक वनस्पति शाखा, वरिष्ठ प्रावधिक पौध संरक्षण शाखा, वरिष्ठ प्रावधिक सहायक रसायन शाखा, वरिष्ठ प्रावधिक सहायक विकास शाखा के पदों पर भर्ती होगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छु अभ्यर्थी के पास किसी मानक विश्वविद्यालय से कृषि में बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य है।

रखें इन बातों का ध्यान
अभ्यर्थी आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेश को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन नहीं करने पर प्रक्रिया को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Published on: