UPSC recruitment 2018- संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने असिस्टेंट केमिस्ट, असिस्टेंट कमिश्नर, साइंटिस्ट, एयरोनॉटिकल
UPSC recruitment 2018- संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने असिस्टेंट केमिस्ट, असिस्टेंट कमिश्नर, साइंटिस्ट, एयरोनॉटिकल ऑफिसर सहित अन्य 28 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 15 फरवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः
असिस्टेंट कमिश्नर: 01 पद
एयरोनॉटिकल ऑफिसर -12 पद
साइंटिस्ट बी 02 पद
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर -02 पद
असिस्टेंट केमिस्ट -11 पद
संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) में रिक्त पदों पर पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
असिस्टेंट कमिश्नर- उम्मीदवार को एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स या एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन या एग्रोनोमी या एंटोमोलोजी या नेमेटोलोजी या जेनेटिक्स और प्लांट ब्रीडिंग या एग्रीकल्चर बॉटनी या प्लांट बायोटेक्नोलोजी या प्लांट पैथोलोजी या प्लांट फिजियोलॉजी या सीड साइंस और टेक्नोलोजी में मास्टर डिग्री होना चाहिए इसके साथ ही अन्य पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को क्लिक करें।
संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से 15 फरवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए निम्न अधिसूचना के लिंक को देखें।
अधिसूचना विवरणः
विज्ञापन संख्या: 02/2018
UPSC recruitment 2018, यूपीएससी में रिक्त पदो पर आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2018
UPSC recruitment notification 2018:
संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने असिस्टेंट केमिस्ट, असिस्टेंट कमिश्नर, साइंटिस्ट, एयरोनॉटिकल ऑफिसर सहित अन्य 28 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
परिचयः
संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission (UPSC) -यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन), भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का संचालन करती है। संविधान के अनुच्छेद 315-323 में एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान है।