जॉब्स

जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिस्ट, केमिस्ट और जूनियर हाइड्रो-जियोलॉजिस्ट के 70 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

UPSC Combined Geo-Scientist and Geologist examination 2018, संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने ‘कम्बाइंड जियो-साइंटिस्ट और जियोलॉजिस्ट परीक्षा-2018’ के अंत

2 min read
Mar 25, 2018

UPSC Combined Geo-Scientist and Geologist examination 2018, संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने ‘कम्बाइंड जियो-साइंटिस्ट और जियोलॉजिस्ट परीक्षा-2018’ के अंतर्गत जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिस्ट, केमिस्ट और जूनियर हाइड्रो-जियोलॉजिस्ट के 70 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन व अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः

जियोलॉजिस्ट, पद : 24
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से जियोलॉजिकल साइंस/ जियोलॉजी/ अप्लाइड जियोलॉजी/ जियो-एक्सप्लोरेशन/ मिनरल एक्सप्लोरेशन/ इंजीनियरिंग जियोलॉजी/ मरीन जियोलॉजी/ अर्थ साइंस एंड रिसोर्स मैनेजमेंट में पीजी डिग्री हो। या
- ओशनोग्राफी एंड कोस्टल एरिया स्टडी/ पेट्रोलियम जियोसाइंस/ पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन/ जियोकेमिस्ट्री/ जियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी/ जियोफिजिकल टेक्नोलॉजी में पीजी डिग्री प्राप्त हो।

जियोफिजिस्ट, पद : 17
योग्यता : फिजिक्स/ अप्लाइड फिजिक्स/ जियोफिजिक्स/ अप्लाइड जियोफिजिक्स/ मरीन जियोफिजिक्स में एमएससी डिग्री हो। या
- इंटिग्रेटेड एमएससी (एक्सप्लोरेशन जियोफिजिक्स) डिग्री/ एमएससी (टेक) (अप्लाइड जियोफिजिक्स) डिग्री हो।

केमिस्ट, पद : 06
योग्यता : केमिस्ट्री/ अप्लाइड केमिस्ट्री/ एनालिटिकल केमिस्ट्री में एमएससी डिग्री प्राप्त हो।
यहां होगी नियुक्ति : जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया

जूनियर हाइड्रो-जियोलॉजिस्ट (साइंटिस्ट बी), पद : 23
योग्यता : जियोलॉजी/ अप्लाइड जियोलॉजी/ मरीन जियोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त हो।
यहां होगी नियुक्ति : सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड

आयु सीमा (पद के अनुसार) -

जियोलॉजिस्ट/जियोफिजिस्ट और केमिस्ट :
- न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 32 साल हो। आवेदक का जन्म 02 जनवरी 1986 से पहले और 01 जनवरी 1997 के बाद का नहीं होना चाहिए।
जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट
- न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 35 साल हो। आवेदक का जन्म 02 जनवरी 1983 से पहले और 01 जनवरी 1997 के बाद का नहीं होना चाहिए।
- आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2018 के आधार पर की जाएगी।
- अधिकतम आयुसीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच साल, ओबीसी आवेदकों को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट प्राप्त होगी।

चयन प्रक्रियाः
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू/ पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्कः
- 200 रुपये। शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में कैश/ मास्टर क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ वीजा के माध्यम से किया जा सकता है।
- एससी/ एसटी/ शारीरिक अशक्त और महिला आवेदकों को शुल्क से छूट प्राप्त होगी।

आवेदन प्रक्रियाः
- नोटिफिकेशन देखने और आवेदन करने के लिए वेबसाइट (www.upsc.gov.in) पर लॉगइन करें।

खास तारीखेंः
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 16 अप्रैल 2018 (शाम 6 बजे तक)

अधिक जानकारी यहांः
फोन : 011-23381125/23385271
वेबसाइट : www.upsconline.nic.in

UPSC Combined Geo-Scientist and Geologist examination 2018 notification -

संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने ‘कम्बाइंड जियो-साइंटिस्ट और जियोलॉजिस्ट परीक्षा-2018’ के अंतर्गत जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिस्ट, केमिस्ट और जूनियर हाइड्रो-जियोलॉजिस्ट के 70 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

PPSC recruitment 2018 – पुलिस उपधीक्षक, तहसीलदार सहित 67 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
Updated on:
25 Mar 2018 04:40 pm
Published on:
25 Mar 2018 04:07 pm
Also Read
View All