जॉब्स

UPSC ISS Notification 2020: यूपीएससी आईएसएस का नोटिफिकेशन जारी

UPSC ISS Notification 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2020 ( Indian Statistical Services - ISS Exam 2020 ) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2020, 8:12 PM IST
UPSC ISS Notification 2020
UPSC IES 2020

UPSC ISS Notification 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2020 ( Indian Statistical Services - ISS Exam 2020 ) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईएसएस परीक्षा के माध्यम से भरने के लिए रिक्तियों की अनुमानित संख्या 47 है। यूपीएससी आईएसएस के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 30 जून शाम 6 बजे तक किये जा सकेंगे

यूपीएससी के रिवाइज्ड कैलेंडर के अनुसार भारतीय भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2020 का आयोजन 16 अक्टूबर 2020 को किया जाना है।

योग्यता
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सांख्यिकी / गणितीय सांख्यिकी / अप्लाइड सांख्यिकी में बैचलर या मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
200 रुपये ।
भुगतान की अंतिम तिथि - 29 जून
अनुसूचित जाति / जनजाति से संबंधित सभी महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग वर्ग को कोई शुल्क भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

एग्जाम पैटर्न
परीक्षा दो पार्ट में होगी। पहले पार्ट में 1000 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। सेकेंड पार्ट में उन उम्मीदवारों का वायवा-वोस होगा जिन्हें यूपीएससी द्वारा बुलाया जाएगा। वायवा 200 मार्क्स का होगा।

Published on: