जॉब्स

UPSC Job Vacancy: ग्रेजुएट हैं तो जल्द करें अप्लाई, यूपीएससी ने निकाली बंपर भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से पर्सनल असिस्टेंट (UPSC Personal Assistant Job) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देना होगा। विस्तार में जानकारी पाने के लिए पूरी खबर को पढ़ें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2024, 12:53 PM IST
upsc_job_vacancy.jpg
यूपीएससी में नौकरी करने का मौका

UPSC PA Job Vacancy Notification 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर काम की है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत यूपीएससी में पर्सनल असिस्टेंट (UPSC Personal Assistant Job) के पदों पर बंपर भर्ती की बात कही गई है। इच्छुक उम्मीदवार इस खबर को ध्यान से पढ़ें।


यूपीएससी की इस भर्ती के माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम और रोजगार मंत्रालय में कुल 323 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 मार्च है।


सभी उम्मीदवारों को चयनित करने के लिए लिखित परीक्षा से गुजरना होगा, जिसका आयोजन 7 जुलाई 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा 2 घंटे तक चलेगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। अंग्रेजी भाषा को छोड़कर प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।


आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। वहीं अलग-अलग वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा कुछ इस प्रकार है-

आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।


महिला उम्मीदवार, एससी/एसटी, विकलांग व्यक्तियों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। वहीं इनके अलावा सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। आवेदन के लिए आप नेट बैंकिंग सुविधा या वीज़ा/मास्टर/रुपये/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई का इस्तेमाल करके सकते हैं। इसके अलावा SBI की शाखा में नकद द्वारा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (https://upsc.gov.in/) पर जाएं।

Updated on:
11 Mar 2024, 12:53 PM IST
Published on: