जॉब्स

संघ लोक सेवा आयोग में लेक्चरर अाैर ड्रग इंस्पेक्टर के पदाें पर वैकेंसी निकली, करें आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने लेक्चरर अाैर ड्रग इंस्पेक्टर के 21 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है

2 min read
Aug 25, 2018
संघ लोक सेवा आयोग में लेक्चरर अाैर ड्रग इंस्पेक्टर के पदाें पर वैकेंसी निकली, करें आवेदन

UPSC Lecturer recruitment 2018, संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने लेक्चरर अाैर ड्रग इंस्पेक्टर के 21 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें पर 13 सितम्बर 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) में रिक्त पदाें का विवरणः

ये भी पढ़ें

AAICLAS में सिक्योरिटी पर्सनल व एक्स-रे स्क्रीनर के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

पदनाम : लेक्चरर ( Lecturer )

पदों की संख्या : 21 पद

वेतनमान : 15,600 - 39,100 रूपए। वेतनामन की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) में Lecturer के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यताः
अरबी भाषा:
- अरबी भाषा में मास्टर डिग्री।
अनुभव: अरबी भाषा से अंग्रेजी या हिंदी या इसके विपरीत में शिक्षण या अनुवाद में एक वर्ष का अनुभव।

बर्मी भाषा:
- बर्मी भाषा में मास्टर डिग्री।
अनुभव: शिक्षण में एक वर्ष का अनुभव।

रूसी भाषाः
- रूसी भाषा में मास्टर डिग्री।
अनुभव: शिक्षण में एक वर्ष का अनुभव।

ड्रग इंस्पेक्टरः
बायो मेडिकल इंजीनियरिंग या केमिकल इंजीनियरिंग या बायो टेक्नोलॉजी या मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स या इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग या पॉलिमर इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी / इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री।

प्रथम श्रेणी में (बीई / बी.टेक / एमटेक) के साथ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री या समकक्ष।

आयु सीमा : अधिकतम आयु सीमा 30 - 35 साल तक है।

आयु सीमा में छूटः
एससी, एसटी श्रेणी के आवेदकों को 5 साल की छूट
ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 3 साल की छूट

आवेदन शुल्क:
आवेदक को 25 रूपए आवेदन शुल्क देना होगा।

union public service commission Lecturer के पदाें पर चयन प्रक्रियाः

UPSC Lecturer के रिक्त पदाें पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

कैसे करें आवेदनः
UPSC Lecturer के 21 रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथिः

आवेदन करने की आखिरी तारीख : 13 सितम्बर 2018
आवेदन शुल्क देने की आखिरी तारीख : 14 सितम्बर 2018

UPSC Lecturer recruitment 2018:

संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) में Lecturer के 21 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) का परिचयः

संघ लोक सेवा आयोग ( Union Public Service Commission (UPSC) -यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन), भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का संचालन करती है। संविधान के अनुच्छेद 315-323 में एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में स्टिपेंडिएरी ट्रेनी के 102 पदाें पर भर्ती, करें अावेदन
Published on:
25 Aug 2018 03:13 pm
Also Read
View All