जॉब्स

UPSC Mains 2020 Schedule: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां से करें चेक

UPSC Mains 2020 Schedule: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 8 जनवरी 2021 से किया जाएगा।

less than 1 minute read
Nov 06, 2020
UPSC Civil Services Prelims 2020: सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा देने वाले प्रतिभागियों के लिए जरूरी खबर

UPSC Mains 2020 Schedule: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 8 जनवरी 2021 से किया जाएगा। यूपीएससी सिविल मुख्य परीक्षा टाइम-टेबल के अनुसार परीक्षाएं 17 जनवरी 2021 तक परीक्षाएं आयोजित होंगी। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में सफल हुए उम्मीदवार जो कि डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) भर चुके हैं, वे यूपीएससी मेन्स शेड्यूल 2020 आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर विजिट करके या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Mains 2020 Schedule डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 टाइम-टेबल
8 जनवरी – पेपर 1 निबंध सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
9 जनवरी – पेपर 2 सामान्य अध्ययन-1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 3 सामान्य अध्ययन-2 (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
10 जनवरी – पेपर 4 सामान्य अध्ययन-3 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 5 सामान्य अध्ययन-4 (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
16 जनवरी – भारतीय भाषा (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और अंग्रेजी (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
17 जनवरी – पेपर 6 वैकल्पिक विषय पेपर-1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 7 वैकल्पिक विषय पेपर-2 (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)

Published on:
06 Nov 2020 03:08 pm
Also Read
View All