जॉब्स

UPSC NDA, NA (II) फाइनल रिजल्ट घोषित, 662 ने किया क्वालीफाई

UPSC NDA, NA (II) final results 2020 : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) (यूपीएससी) (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defence Academy) (NDA) और नौसेना अकादमी (Naval Academy) (NA) फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मेरिट सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कुल 662 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।

less than 1 minute read
Sep 15, 2020

UPSC NDA, NA (II) final results 2020 : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) (यूपीएससी) (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defence Academy) (NDA) और नौसेना अकादमी (Naval Academy) (NA) फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मेरिट सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कुल 662 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।

आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि मेरिट सूची (merit list) 17 नवंबर को आयोजित लिखित परीक्षा (written examination) और फिर आयोजित इंटरव्यू राउंड (interview round) के आधार पर आधारित है।

UPSC NDA & NA (II) Result : ऐसे करें चेक
-आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग इन करें

-‘What’s new’ के तहत NDA NA result लिंक पर क्लिक करें

-सफल उम्मीदवारों के रोल नंबरों के साथ पीडीएफ फाइल खुलेगी

-पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों के अंक 15 दिनों बाद जारी किए जाएंगे।

Published on:
15 Sept 2020 06:27 pm
Also Read
View All