जॉब्स

UTET Exam admit card: 26 नवंबर को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET ) की परीक्षा की तारीखों को ऐलान हो गया है। इस परीक्षा को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश में 26 नवंबर 2021 को ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ukutet.com/default.aspx पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2021, 11:50 AM IST
UTET Exam admit card
UTET Exam admit card

UTET Exam admit card: UTET Admit Card 2021: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET ) की परीक्षा की तारीखों को ऐलान हो गया है। इस परीक्षा को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश में 26 नवंबर 2021 को ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। यूटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो गए है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं ये उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के आधिकारिक वेबसाइट https://ukutet.com/default.aspx पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

29 शहरों में 178 केंद्रों पर होगी परीक्षाएं
इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 29 जिलों में 178 केंद्र बनाए गए है। यूटीईटी परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। रामनगर शिक्षा परिषद के कार्यालय में बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी की अध्यक्षता में नोडल परीक्षा केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।


ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड:—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
— होम पेज पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड अथवा नाम एवं जन्मतिथि से प्रवेशपत्र डाउनलोड करें। — भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट निकाल लें।

84851 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन:—
यूटीईटी प्रभारी सीपी रतूड़ी ने बताया कि यूटीईटी प्रथम में 44973 व द्वितीय में 39878 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शहरों से आए नोडल परीक्षा प्रभारियों से राय भी ली गई है। केंद्रों पर नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि किसी भी तरह की कोई पेरशानी न हो। उत्तराखंड टीईटी 2021 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड उत्तराखंड स्कूली शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Published on: