जॉब्स

सरकारी नौकरी: ऊर्जा निगमों में 764 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड ऊर्जा निगमों में 764 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है।

2 min read
Jul 05, 2020
Jobs
APPSC Assistant Executive Engineer result 2020

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड ऊर्जा निगमों में 764 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलते ही सचिव ऊर्जा राधिका झा ने तीनों निगमों के एमडी को अपने-अपने स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए हैं। चलिए अब आपको जानकारी देते हैं कि किस निगम ने कितने पदों और कौन से पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है।

UJVNL में 174 पदों पर भर्ती होगी
तकनीकी ग्रेड विद्युत के 52 पदों पर भर्ती, तकनीकी ग्रेड यांत्रिक के 39 पदों पर भर्ती , प्रबंधक पर्यावरण के 1 पद पर भर्ती, एई विद्युत यांत्रिक के 10 पदों पर भर्ती, एई जनपद के 10 पदों पर भर्ती, पुर्नस्थापना एवं पुनर्वास अधिकारी के 1 पद पर भर्ती, जेई विद्युत यांत्रिक के 25 पदों पर भर्ती, जेई जनपद के 25 पदों पर भर्ती, कार्यालय सहायक तृतीय के 10 पदों पर भर्ती, जियोलॉजिस्ट के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।

PTCUL में कुल 77 पदों पर भर्ती
1 सहायक विधि अधिकारी, 5 जेई जनपद, 2 सहायक लेखाकार, 10 कार्यालय सहायक तृतीय, 2 सहायक लेखाधिकारी, 1 कार्मिक अधिकारी, 4 कार्यालय सहायक तृतीय लेखा, 50 जेई विद्युत यांत्रिक, 2 आशुलिपिक ग्रेड समेत कुल 77 पदों पर भर्ती होगी।
ऊर्जा निगम में सबसे ज्यादा पदों पर भर्ती होने जा रही है। उर्जा विभाग ने कुल 513 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आइए आगे आपको बताते हैं कि ऊर्जा निगम में किन किन पदों पर भर्ती होने जा रही है।

उर्जा विभाग में कुल 513 पदों पर भर्ती
300 तकनीकी ग्रेड विद्युत, 100 जेई विद्युत यांत्रिक, 2 जेई सिविल, 5 सहायक लेखाकार, 100 कार्यालय सहायक तृतीय, 1 कंपनी सचिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर, 5 मानचित्र प्रारूपकार, समेत कुल 513 पदों पर भर्ती होगी। तीनों निगम में कुल 764 पदों की भर्तियां की जाएंगी। वित्त विभाग ने भर्ती को मंजूरी मिल चुकी है। सचिव ऊर्जा राधिका झा ने कहा कि तीनों निगमों के एमडी को कार्यवाही करने के तत्काल आदेश दिए गए हैं। सबसे ज्यादा पद ऊर्जा निगम ने( 513 ) निकाले हैं। यह युवाओं के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करने का एक सुनहरा मौका है।

Published on:
05 Jul 2020 03:44 pm