जॉब्स

WAPCOS लिमिटेड में पोस्ट इंजीनियर्स और जूनियर असिस्टेंट के 6 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

WAPCOS Engineers recruitment 2018, WAPCOS लिमिटेड ने पोस्ट इंजीनियर्स और जूनियर असिस्टेंट के 6 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2018, 5:17 PM IST
wapcos

WAPCOS Engineers recruitment 2018, WAPCOS लिमिटेड ने पोस्ट इंजीनियर्स और जूनियर असिस्टेंट के 6 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 10 अप्रैल 2018 को वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

WAPCOS में रिक्त पदों का विवरणः

• इंजीनियर (सिविल) - 03 पद

• इंजीनियर (रिन्यूएबिल एनर्जी) - 01 पद

• जूनियर असिस्टेंट - 02 पद

WAPCOS लिमिटेड में पोस्ट इंजीनियर्स और जूनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:

• इंजीनियर (सिविल): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीई / बीटेक.

• इंजीनियर (रिन्यूएबिल एनर्जी): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अक्षय ऊर्जा (रिन्यूएबिल एनर्जी) में एम.ई. / एम.टेक.

• जूनियर असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी धारा में पीजी. योग्यता के संबंध में आैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।


WAPCOS लिमिटेड में पोस्ट इंजीनियर्स और जूनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:

पात्र उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और 10 अप्रैल 2018 को होटल पैरागन पैलेस, द मॉल सोलन -173212, हिमाचल प्रदेश में वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

• वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 10 अप्रैल 2018

WAPCOS Engineers recruitment notification 2018:

WAPCOS लिमिटेड ने पोस्ट इंजीनियर्स और जूनियर असिस्टेंट के 6 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

WAPCOS लिमिटेड का परिचयः

वाप्‍कोस लिमिटेड ‘’लघु रत्‍न-I’’ तथा “आईएसओ 9001 : 2008” केन्‍द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के तत्‍वावधान के अन्‍तर्गत अधिकृत सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है । भारत सरकार के विभिन्‍न संगठनों से अपने कोर समूह के व्‍यवसायिकों तथा विशेषज्ञों को शामिल करते हुए बहुआयामी परियोजनाओं हेतु आन्‍तरिक तौर पर क्षमता उपलब्‍ध करवाते हुए वाप्‍कोस भारत तथा विदेशों में संसाधन, विद्युत तथा अवस्‍थापना क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में परामर्शी सेवाएं उपलब्‍ध करवाता है।

Published on: