जॉब्स

Wapcos recruitment :जूनियर इंजीनियर सहित अन्य 96 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Wapcos Junior engineer walk in interview 2018, डब्ल्यूएपीसीओएस ( Wapcos ) ने जूनियर इंजीनियर सहित अन्य 96 पदों पर भर्ती

2 min read
Jul 04, 2018
Wapcos recruitment :जूनियर इंजीनियर सहित अन्य 96 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Wapcos Junior engineer walk in interview 2018, डब्ल्यूएपीसीओएस ( Wapcos ) ने जूनियर इंजीनियर सहित अन्य 96 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 07 और 08 जुलाई 2018 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।

डब्ल्यूएपीसीओएस ( Wapcos ) में रिक्त पदों का विवरण:

• टीम लीडर / प्रोजेक्ट मैनेजर: 04 पद

• सीनियर इंजीनियर (सिविल और पीएच): 07 पद

• जूनियर इंजीनियर (सिविल और पीएच): 45 पद

• इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर: 01 पद

• सिविल इंजीनियर: 01 पद

• सीनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 05 पद

• जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 16 पद

• सेफ्टी और लेबर वेलफेयर ऑफिसर: 06 पद

• सर्वेयर: 07 पद

• ब्रिज डिजाइन एक्सपर्ट : 01 पद

•स्ट्रक्चरल इंजीनियर-01 पद

• क्वांटिटी सर्वेयर: 01 पद

• इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: 01 पद

Wapcos Junior engineer पदाें के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:

टीम लीडर / प्रोजेक्ट मैनेजर: उम्मीदवारों को बीई (सिविल) होना चाहिए तथा इसी तरह के प्रोजेक्ट के निष्पादन में कम से कम 20 साल का अनुभव आवश्यक।

सीनियर इंजीनियरः उम्मीदवारों को बीई (सिविल)/डिप्लाेमा(सिविल) होना चाहिए तथा इसी तरह के प्रोजेक्ट के निष्पादन में कम से कम 05 साल का अनुभव आवश्यक।

जूनियर इंजीनियरः उम्मीदवारों को बीई (सिविल)/डिप्लाेमा(सिविल) होना चाहिए तथा इसी तरह के प्रोजेक्ट के निष्पादन में कम से कम 03/04 साल का अनुभव आवश्यक।

सिविल इंजीनियरः उम्मीदवारों को बीई (सिविल)/डिप्लाेमा(सिविल) होना चाहिए तथा इसी तरह के प्रोजेक्ट के निष्पादन में कम से कम 05/10 साल का अनुभव आवश्यक।

सर्वेयरः सर्वेयिंग में डिप्लोमा, साथ ही 06 साल का कार्यकारी अनुभव।

ब्रिज डिजाइन एक्सपर्टः उम्मीदवारों को बीई (सिविल)/एम टेक (Structural Engg.)होना चाहिए। साथ ही 15 साल का कार्यकारी अनुभव।

इसके साथ ही पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

आवेदन कैसे करें:

इच्छुक उम्मीदवार 07 और 08 जुलाई 2018 (शनिवार और रविवार) को सुबह 10:30 से आयोजित होने वाले इंटरव्यू में निम्न वेन्यू पर उपस्थित हो सकते हैं- डब्ल्यूएपीसीओएस लिमिटेड, जलासंपद भवन, 10 वीं मंजिल, साल्ट लेक सिटी, कोलकाता 7000 9 1, पश्चिम बंगाल.

महत्वपूर्ण तिथि:

इंटरव्यू की तिथि: 07 और 08 जुलाई 2018

Wapcos Junior engineer walk in interview 2018:

डब्ल्यूएपीसीओएस ( Wapcos ) में जूनियर इंजीनियर सहित अन्य 96 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

सिविल कांस्टेबल के 1722 पदाें पर निकली भर्ती, महिलाएं भी करें आवेदन
Published on:
04 Jul 2018 12:06 pm
Also Read
View All