जॉब्स

WDRA recruitment 2018 – सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

WDRA recruitment 2018, वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी ( WDRA ) ने सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर / सॉफ्टवेयर इंजीनियर

2 min read
Feb 26, 2018
wdra

WDRA recruitment 2018, वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी ( WDRA ) ने सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर / सॉफ्टवेयर इंजीनियर / जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सलूशन आर्किटेक्ट के 2 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 मार्च 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण के लिंक पर क्लिक करें।


वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी ( WDRA ) में रिक्त पदों का विवरण:
कुल पद - 2


सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर / सॉफ्टवेयर इंजीनियर / जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर - 1 पद
सलूशन आर्किटेक्ट - 1 पद

वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी ( WDRA ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षणिक योग्यता :
सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर / सॉफ्टवेयर इंजिनियर / जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर - किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या भारतीय संस्थान या भारत में मान्यता प्राप्त विदेशी संस्थान से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी / कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या भारतीय संस्थान या भारत में मान्यता प्राप्त विदेशी संस्थान या समकक्ष से कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री।

अन्य पदों के पात्रता मानदंड देखने के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी ( WDRA ) में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करेंः
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने आवेदन अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 14 मार्च 2018 तक या उससे पहले अंडर सेक्रेटरी (एडमिन एंड फाइनेंस), वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी, चौथी मंजिल, 3, सिरी इंस्टीट्यूशनल एरिया, एनसीयूआई बिल्डिंग, अगस्त क्रांतिमार्ग, हौजखास, नई दिल्ली - 110016 के पते पर भेज सकते हैं।

अधिसूचना विवरण:अधिसूचना संख्या - डब्ल्यूडीआरए / 2017 / 5-7 / ए एंड एफ


वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी ( WDRA ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 14 मार्च 2018

WDRA recruitment notification 2018:

वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी ( WDRA ) ने सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर / सॉफ्टवेयर इंजीनियर / जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सलूशन आर्किटेक्ट के पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Updated on:
25 Feb 2018 06:36 pm
Published on:
26 Feb 2018 09:03 am