जोधपुर

Indian Railway: गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत, जोधपुर से समर स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त ट्रिप का तोहफा

Summer Special Train: गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। जोधपुर मंडल से कई समर स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त ट्रिप चलाने का फैसला लिया गया है।

2 min read
Apr 29, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से जोधपुर मंडल से संचालित तीन जोड़ी समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनों के 26 जुलाई तक कुल 27 अतिरिक्त ट्रिप चलाए जा रहे हैं। मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि भावनगर-हरिद्वार रूट पर भी समर स्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए जाएंगे।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Jaipur Ring Road: जयपुर में नॉर्थ रिंग रोड परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली-आगरा-अजमेर का सफर होगा आसान, जमीन के बढ़ेंगे भाव

ये रहेगा प्रमुख शेड्यूल

  • ट्रेन संख्या 04827 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस, भगत की कोठी से प्रत्येक शनिवार प्रातः 11.30 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी (11 जुलाई तक, 11 ट्रिप शेष)।
  • ट्रेन संख्या 04828 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक रविवार सुबह 10.30 बजे प्रस्थान कर सोमवार सुबह 4.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी (12 जुलाई तक, 11 ट्रिप शेष)।
  • ट्रेन संख्या 04813 भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, भगत की कोठी से प्रत्येक बुधवार शाम 5.20 बजे प्रस्थान कर गुरुवार शाम 5.45 बजे दानापुर पहुंचेगी (15 जुलाई तक, 11 ट्रिप शेष)।
  • ट्रेन संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस, दानापुर से प्रत्येक गुरुवार शाम 7 बजे प्रस्थान कर शनिवार रात्रि 1 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी (16 जुलाई तक, 11 ट्रिप शेष)।
  • ट्रेन संख्या 09271 भावनगर-हरिद्वार साप्ताहिक एक्सप्रेस, भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक रविवार सुबह 4.25 बजे प्रस्थान कर सोमवार दोपहर 3 बजे हरिद्वार पहुंचेगी (31 मई तक, 5 ट्रिप शेष)।
  • ट्रेन संख्या 09272 हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस, हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार शाम 4.25 बजे प्रस्थान कर बुधवार सुबह 4.35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी (25 मई तक, 5 ट्रिप शेष)।

दो ट्रेनों का डोकवा स्टेशन पर ठहराव नहीं

रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड के मध्य दुधवाखारा-हड़याल-डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाड़ी ट्रेन 29 अप्रेल से 27 जून तक (60 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह डोकवा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार ट्रेन 29 अप्रेल से 27 जून तक (60 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह भी डोकवा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

जयपुर मंडल के कनकपुरा रेलवे यार्ड में ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए लाइन नंबर 3 और 4 के बीच अतिरिक्त क्रॉसओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के चलते नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है, जिससे भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के आवागमन में 14 ट्रिप रद्द किए गए हैं। ट्रेन संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस भोपाल से 2, 4, 5, 8 और 12 से 14 मई तक (कुल 7 ट्रिप) रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल प्रतिदिन एक्सप्रेस जोधपुर से 2 से 4, 7 और 11 से 13 मई तक (कुल 7 ट्रिप) संचालित नहीं होगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: 11 हजार 560 करोड़ से बदल रही राजस्थान के 200 शहरों-कस्बों की तस्वीर, 363 परियोजनाओं पर चल रहा काम
Also Read
View All