जोधपुर

गांवों की सरकार में आपसी सहमति से बने 35 उप सरपंच

276 में 200 निर्विरोध वार्ड पंच निर्वाचित
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2020, 6:05 PM IST
गांवों की सरकार में आपसी सहमति से बने 35 उप सरपंच
गांवों की सरकार में आपसी सहमति से बने 35 उप सरपंच

जोधपुर.

जिले में पंचायत चुनावों के पहले चरण में बालेसर पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए। जहां सरपंच प्रत्याशियों के बीच कड़े मुकाबलों में एक-एक वोटों से हार-जीत हुई। वहीं उपसरपंच व वार्ड पंच पदों पर गांवों में आपसी सहमति का नजारा देखने को मिला। इनमें 38 में 35 उपसरपंच और 276 में 200 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। इधर पांच ग्राम पंचायतों में सरपंच प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

वार्ड पंचों का बहिष्कार, पद खाली

उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने बताया कि ग्राम पंचायत बालेसर सत्तां में उपसरपंच पद पर आम सहमति नहीं बनने पर 2 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे लेकिन मतदान के समय समस्त वार्ड पंचों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया तथा समय सीमा समाप्त होने पर रिटर्निंग अधिकारी ने पद रिक्त घोषित कर दिया। इधर ग्राम पंचायत बिराई एवं जिनजिनयाला कला में उपसरपंच पद पर शनिवार को मतदान हुए जिनमें ग्राम पंचायत बिराई में जितेंद्र दान तथा जिनजिनयाला गोविन्दा में रमेश कुमार उप सरपंच पद पर विजयी घोषित हुए।
35 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचित

ग्राम पंचायत देवनगर में कालूसिंह, खारी बेरी में भूरसिंह, बस्तवा माताजी में खेतसिंह , निंबा का गांव में हमीर सिंह, जिया बेरी में सले खां, उदयसर में नवलाराम, आगोलाई में कोजाराम, गोपालसर में लाल सिंह, बावरली में धन्नाराम, बालेसर दुर्गावता में इकबाल खान, बेलवा में सेठाराम, कोनरी में चौथाराम, भांडू जाटी में मूमल खान, हनमतनगर में बालूकंवर, बस्तवा में आईदान सिंह, जुडिय़ा में सुआ, ढांढणिया सासण में समू देवी, भाटेलाई पुरोहितान में घमंडाराम, दुग्गर में पुखराज डूडी, सिहादा में मंजू कंवर, चिड़वाई में पवन कंवर, बेलवा राणाजी में दीपाराम, जैतसर में चैन सिंह, रावलगढ़ में तेज सिंह, ढांढणिया भायला में मानाराम, भांडू चारणान में नरपत सिंह, खुडियाला में प्रयाग सिंह, गाजनावास में दिलूकंवर, देवगढ़ में उगम सिंह, चांचलवा में जयसिंह, कुई इंदा में चंद्रा देवी, कुई जोधा में जितेंद्र पालीवाल, जलंधरनगर में शिव सिंह, दुधाबेरा में तुलाराम तथा उटांबर में कैलाश उपसरपंच निर्वाचित घोषित हुए। उप सरपंचों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ‘शर्म आती है खुद पर, इज्जत खराब होती है’, कंटेंट क्रिएटर कपल ‘जोधपुरी परफेक्ट पेयर’ क्यों और किसपर भड़के?

पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश