जोधपुर

सरकारी शिक्षिका ने बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर कर दी हत्या, सड़क किनारे फेंक दिया ‘कंकाल’

शिक्षिका ममता मीणा व मृतक नीतेन्द्रराज उर्फ प्रदीप के मध्य लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको दोनों आरोपियों ने देचू में बुलाकर धोखे से हत्या कर कंकाल सड़क किनारे फेंक दिया था।
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2025, 1:14 PM IST
love couple
Demo Pic

देचू। चूरू निवासी नीतेन्द्रराज उर्फ प्रदीप वाल्मीकि हत्या प्रकरण में आरोपी सरकारी शिक्षिका व शिक्षक को रिमाण्ड अवधि पूरी होने के बाद बालेसर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया गया। आरोपी शिक्षिका ममता मीणा व मृतक नीतेन्द्रराज उर्फ प्रदीप के मध्य लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको दोनों आरोपियों ने देचू में बुलाकर धोखे से हत्या कर कंकाल सड़क किनारे फेंक दिया था।

मिला था सिर का कंकाल

राजमार्ग 125 जोधपुर-जैसलमेर रोड के निकट देचू बाजार से एक किलोमीटर दूर जैसलमेर रोड की तरफ नवबर 2023 को सिर का कंकाल मिला था, जिसका देचू पुलिस ने बरामद कर उसका डीएनए करवाया गया था। इन्द्राकॉलोनी चूरू निवासी जुगराज वाल्मीकी ने उसके लड़के नीतेन्द्रराज उर्फ प्रदीप वाल्मीकि हत्या प्रकरण में देचू पुलिस थाने में सरकारी शिक्षिका व शिक्षक के खिलाफ दर्ज करवाया था।

मोबाइल के आधार हुआ खुलासा

थानाधिकारी शिवराजसिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के अलग-अलग ऐंगल पर जांच की गई। निजी बस से बरामद मृतक के मोबाइल के आधार पर हत्या का पूरा खुलासा होने लगा।

मोबाइल में आरोपी शिक्षिका रिकॉर्डिग, फोटो जैसे अन्य सबूत मिलने पर पुलिस ने शिक्षिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसरी डेगाना जिला नागौर मूल निवासी मनोहरपुर तहसील बिठावाली ढाणी जिला जयपुर निवासी शिक्षिका ममता मीणा पुत्री सुरजभान मीणा, सहयोगी शिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सगरा पुलिस थाना देचू हाल निवासी खोरालाड़खाना पुलिस थाना मनोहरपुर जिला जयपुर निवासी जयकरण मीणा पुत्र भैरूलाल मीणा को हत्या करने के बाद सबूत नष्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सात दिन पुलिस रिमाण्ड के दौरान घटनास्थल, कंकाल डालने स्थान सहित अन्य कमरे का मौका मुआयना किया । रिमाण्ड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी शिक्षिका व शिक्षक को बालेसर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया।

Updated on:
16 Apr 2025, 1:14 PM IST
Published on: