जोधपुर

कपड़े से एक हाथ व गला बांध युवक ने कायलाना में डूबा

- एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाला जा सका शव- झील के किनारे मिला सुसाइड नोट, कपड़े व अन्य सामान
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2020, 7:15 AM IST
कपड़े से एक हाथ व गला बांध युवक ने कायलाना में डूबा
कपड़े से एक हाथ व गला बांध युवक ने कायलाना में डूबा

जोधपुर.
कपड़े से एक हाथ व गला बांधकर एक युवक ने बुधवार को कायलाना झील में कूदकर जान दे दी। एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम शव बाहर निकाला। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मूलत: लोहावट थानान्तर्गत भीमसागर हाल पहाडग़ंज निवासी संतोष बिश्नोई (३३) पुत्र रतनाराम गायणा ने अपराह्न में कायलाना झील में छलांग लगा दी। किनारे पर कपड़े, सुसाइड नोट व कुछ अन्य सामान रखा था। जिसे देख स्थानीय गोताखोर अशोक व भरत ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही अपने स्तर पर झील में युवक की तलाश शुरू की। देर शाम एसडीआरएफ के कम्पनी कमाण्डर गुलाबराम, हेड कांस्टेबल रामपाल, कांस्टेबल बलकार, अर्जुन, दौलत, मनोज व हरेन्द्र भी झील पहुंचे और संसधानों से लैस होकर पानी में युवक की तलाश शुरू की।करीब आधा-पौन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाल लिया गया। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। लोहावट थाना पुलिस की मदद से परिजन को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया गया।
पकड़ में आने के बावजूद हाथ से छूटा युवक
स्थानीय गोताखोर अशोक व भरत ने अपने स्तर पर युवक को बाहर निकालने के पूरे प्रयास किए। कुछ देर की मशक्कत में दोनों गोताखोरों ने शव ढूंढ लिया। उसका एक हाथ व गला किसी कपड़े से बंधा था। दोनों कपड़ा पकड़कर युवक को बाहर ला रहे थे, लेकिन कपड़ा हाथ से फिसल गया। जिससे वह फिर से पानी में चला गया था।
सुसाइड नोट मिला
पुलिस को झील से एक सुसाइड नोट, कपड़े व अन्य सामान मिले हैं। किसी परेशानी के चलते युवक ने आत्महत्या की। वह शादीशुदा था और दो-तीन दिन पहले घर से निकला था।

Published on: