4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पचास लाख रुपए मांगने का ऑडियो आया सामने, अब होंगे मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान

- 33 लाख रुपए ऐंठने व यौन शोषण करने के आरोप का मामला- पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 7 Oct 2020, 1:20 PM IST

पचास लाख रुपए मांगने का ऑडियो आया सामने, अब होंगे मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान

पचास लाख रुपए मांगने का ऑडियो आया सामने, अब होंगे मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान

जोधपुर. महामंदिर थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर युवती से यौन शोषण के मामले में एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक के युवती से पचास लाख रुपए मांगने की पुष्टि हुई है। उधर, पुलिस ने मंगलवार को युवती का मेडिकल करवाया।

प्रशिक्षु आरपीएस आशीष कुमार ने बताया कि प्रकरण में युवक व युवती के बीच बातचीत का एक ऑडियो होने का पता लगा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि युवक अश्लील फोटो वीडियो के आधार पर पीडि़ता को ब्लैकमेल कर ५० लाख रुपए मांग रहा है। इस संबंध में पीडि़ता को सीआरपीसी की धारा ९१ के तहत नोटिस देकर ऑडियो व अन्य साक्ष्य पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, पीडि़त युवती का मंगलवार को मेडिकल करवाया गया। साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा १६४ के तहत बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में आवेदन किया गया है। बयान के आधार पर और साक्ष्यों की जांच के बाद युवक के बारे में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि युवक ने युवती के खिलाफ ३३ लाख रुपए ऐंठने का मामला दर्ज करवाया था। इसके तीसरे दिन युवती ने उसके खिलाफ अश्लील फोटो व वीडियो से यौन शोषण करने और पचास लाख रुपए मांगने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था।