जोधपुर

गोली मारकर युवक की हत्या, बाइक सवार हत्यारे फरार, दोनों परिवार के बीच चौथा हत्याकांड

बासनी थाना अंतर्गत सांगरिया फाटा के पास मंगलवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली मारकर एक अन्य युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों हत्यारे फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2024, 4:41 PM IST
Feature image

जोधपुर। बासनी थाना अंतर्गत सांगरिया फाटा के पास मंगलवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली मारकर एक अन्य युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों हत्यारे फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। नौ महीने पहले गोली मारकर एक अन्य युवक की हत्या का बदला लेने के लिए यह वारदात की गई है।

पुलिस के अनुसार खेड़ी सालवा गांव निवासी सुभाष बिश्नोई (19) को संगरिया फाटक के पास गोली मारी गई। मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने सुभाष पर गोलियां चलाई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हत्यारे मौके से फरार हो गए। जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम निशांत भारद्वाज और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और हत्यारों की तलाश में नाकाबंदी करवाई और टीमें गठित की।

44 साल पुरानी रंजिश, कुल चार मर्डर

डांगियावास थाना अंतर्गत खेड़ी सालवा गांव निवासी चतराराम बिश्नोई की वर्ष 1970 मे हत्या कर दी गई थी। इसका बदला लेने के लिए खेड़ी सालवा गांव निवासी अनिल लेगा व साथियों ने थानाराम बिश्नोई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गत 18 जनवरी को खेड़ी सालवा गांव में शादी समारोह से लौट रहे बनाड़ थानांतर्गत महादेव नगर निवासी अनिल लेगा की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को अंदेशा है कि अब अनिल लेगा के परिजन ने बदला लेने के लिए सुभाष बिश्नोई की गोली मारकर हत्या की है।

Updated on:
8 Oct 2024, 4:41 PM IST
Published on: