
बीकानेर। बीछवाल थाना इलाके के कानासर में जमीन विवाद को लेकर चल रही ग्रामीणों की पंचायती के दौरान दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उपसरपंच समेत दो जने घायल हुए हैं। मृतक की पहचान छोटी ढाणी कानासर निवासी बजरंग पुत्र सत्यनारायण प्रजापत रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार एक पक्ष में शंकरलाल पुत्र पन्नालाल, ओमप्रकाश पुत्र रेखाराम और दूसरे पक्ष के सोहनलाल पुत्र मेघाराम व शांतिलाल उर्फ सतु पुत्र मेघाराम के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को जमीन विवाद को सुलटाने के लिए कानासर छोटी ढाणी स्थित माता जी मंदिर की चौकी पर ग्रामीणों की पंचायत हुई। बजरंग भी पंचायत में गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष झगड़ पड़े। एक पक्ष ने बजरंग व उप सरपंच सीताराम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बजरंग की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
ग्रामीणों के मुताबिक, बजरंग इस बार कानासर से सरपंच का चुनाव की तैयारी कर रहा था। वह गांव में हर छोटे-मोटे कार्यक्रम में भागीदारी निभाता था। शुक्रवार को गांव के पंच-पटेलों ने पंचायत बुलाई। पंचायत के दौरान आरोपी विजय कुमार ने बजरंग को फोन कर गालियां निकालीं और वार्तास्थल पर आने की बात कही। तब बजरंग अपने साथी राहुल पुत्र पूनमचंद नायक के साथ वहां पहुंचा। बजरंग के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया। इस मामले में 11 नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Updated on:
4 Oct 2024, 8:44 PM IST
Published on:
4 Oct 2024, 7:24 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.