
Bikaner Crime News: बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के उत्तमादेसर गांव में रविवार देर रात एक विवाद ने अचानक
से हिंसक रुप ले लिया। दुकानदार हरिराम और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गई।
पुलिस के अनुसार, झगड़े के दौरान आरोपियों ने हरिराम (32) पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण हरिराम को तुरंत इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Updated on:
17 Mar 2026 03:38 pm
Published on:
17 Mar 2026 03:38 pm
