17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईवे पर ‘जंगल का शिकारी’: सड़क किनारे भैंस को खाते दिखा लेपर्ड

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व से निकला लेपर्ड हाईवे-552 पर भैंस का शिकार करते हुए दिखा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में एक बार फिर लेपर्ड की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात करीब 9 बजे रणथंभौर टाइगर रिजर्व से निकलकर लेपर्ड कुशालीपुरा गांव की तरफ आ गया। यह इलाका रिजर्व लाइन में आता है, जहां जंगली जानवरों की आवाजाही आम बात है।

सड़क किनारे भैंस का शिकार

गांव के पास लेपर्ड ने एक भैंस को निशाना बनाया। शिकार करने के बाद वह उसे सड़क किनारे बैठकर खाने लगा। इस दौरान हाईवे-552 से आवाजाही कर रहे लोगों ने दूरी बनाकर ये सब देखा। लेपर्ड के कारण कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी कम पड़ गई। लोग धीरे- धीरे वहां से निकलते रहे।

कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में लेपर्ड आराम से शिकार खाते हुए नजर आ रहा है। जैसे ही एक वाहन की लाइट उस पर पड़ी, वह शिकार छोड़कर तुरंत जंगल की ओर भाग गया।

पहले भी दिख चुका है लेपर्ड

पिछले कुछ महीनों से सवाई माधोपुर शहर और आसपास के इलाकों में लेपर्ड की हलचल बढ़ी हैं। वन विभाग ने हाल ही में दो लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन इसके बावजूद एक लेपर्ड बार-बार नजर आ रहा है। कुशालीपुरा गांव में इस घटना के बाद ग्रामीण सतर्क हो गए है। वन विभाग से भी गश्त तेज करने की मांग की है।