जोधपुर

लोहावट : एबीवीपी ने ज्यादती व हत्या के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की

लोहावट.हैदराबाद व राजस्थान के टोंक जिले में बेटियों के साथ ज्यादती व हत्या कर देने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोहावट नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा फांसी की सजा की मांग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2019, 11:07 AM IST
लोहावट में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
लोहावट में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के कार्यकर्ता।

लोहावट.हैदराबाद व राजस्थान के टोंक जिले में बेटियों के साथ ज्यादती व हत्या कर देने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोहावट नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा फांसी की सजा की मांग की है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के सह जिला प्रमुख देवीलाल पालीवाल, संयुक्त सचिव छात्रसंघ फलोदी जसवंत सणेचा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मदन प्रजापत, नगर मंत्री लोहावट दिनेश छींपा, जगदीश सुथार, किशन छींपा, सुरेश ढाका, प्रकाश नागल, राकेश, भोजराज, सुखदेव, घनश्याम सहित कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार लोहावट प्रतिज्ञा सोनी को राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में हैदराबाद व टोंक जिले में हुई घटनाओं की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने तथा कठोर कानून लागू कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने इन मामलों के आरोपियों सख्त सजा देने की मांग की है

Published on: