जोधपुर

इंस्टाग्राम पर नाबालिग के अश्लील वीडियो किए थे वायरल, अब पुुलिस ने लिया ऐसा एक्शन

बासनी थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर नाबालिग के अश्लील व पॉर्न वीडियो अपलोड व वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2023, 10:34 AM IST
basni_thana_police_jodhpur.jpg

जोधपुर। बासनी थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर नाबालिग के अश्लील व पॉर्न वीडियो अपलोड व वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। एनसीआरबी नई दिल्ली की साइबर टिपलाइन के मार्फत गत 20 जुलाई को आइटी एक्ट में मामला दर्ज कराया गया था। इंस्टग्राम में अफसर अली नामक आइडी पर 26 फरवरी को नाबालिग के पॉर्न वीडियो अपलोड व वायरल किए गए थे। जांच व तलाश के बाद मूलत: यूपी में सहारनपुर हाल बासनी औद्योगिक क्षेत्र में गली-8 निवासी अफसर अली पुत्र मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया गया।

वहीं बासनी थानान्तर्गत सैकण्ड फेस औद्योगिक क्षेत्र में एक श्रमिक ने डरा-धमकाकर साथी श्रमिक से कुकर्म किया। मारपीट कर दो-तीन बार कुकृत्य करने से पीड़ित मानसिक अवसाद में आ गया। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर राजेन्द्र भाटी के खिलाफ पुत्र से कुकर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया गया।

महिला का आरोप है कि बीस दिन पहले साथी श्रमिक राजेन्द्र ने उसके पुत्र को डराया धमकाया और कुकर्म किया था। इसके बाद दो-तीन बार और मारपीट कर उसके साथ कुकर्म किया गया। जिससे पुत्र मानसिक बीमार रहने लग गया। पीड़िता की तरफ से मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने श्रमिक के बयान दर्ज किए और मेडिकल कराया। तलाश के बाद जालोरी गेट में घांचियों का बास निवासी राजेन्द्र भाटी को गिरफ्तार किया। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने सैकण्ड फेस में कंटेनर डिपो के पास सरस्वती नगर निवासी अजय पुत्र देवाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर अवैध देसी शराब के 81 पव्वे जब्त किए।

Published on: