जोधपुर

ट्रेन में यात्री का मोबाइल लूटकर भागने का आरोपी गिरफ्तार

- मोबाइल खरीदार भी गिरफ्त में, लूट का मोबाइल बरामद

less than 1 minute read
Apr 13, 2024
ट्रेन में यात्री का मोबाइल लूटकर भागने का आरोपी गिरफ्तार
ट्रेन में यात्री का मोबाइल लूटकर भागने का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में यात्री से मोबाइल लूटने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया। लूट का मोबाइल भी बरामद किया गया है।
जीआरपी ने बताया कि नागौर जिले के मेड़ता सिटी में सुनारों का मोहल्ला निवासी सौरभ पुत्र महेश कुमार शर्मा गत 13 मार्च को दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में जोधपुर से मेड़ता सिटी के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में टॉयलेट से लौटते समय किसी का फोन आया। सौरभ ने बात करने के लिए जेब से मोबाइल निकाला। इतने में एक युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया और चलती ट्रेन से कूद गया था। मेड़ता सिटी पहुंचने पर पीडि़त ने जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे जोधपुर के जीआरपी थाने भिजवाई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। तकनीकी पहलुओं से जांच के बाद महामंदिर रेलवे स्टेशन के सामने शिफ्त हुसैन की दरगाह के पास निवासी असलम उर्फ क्रेक पुत्र इंसाफ अली को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद लूट का मोबाइल खरीदने वाले मिरासी कॉलोनी निवासी सोहिल पुत्र कालू खां को भी पकड़ा गया। असलम को मोबाइल लूटने और सोहिल को लूट का मोबाइल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लूट का मोबाइल भी बरामद किया गया।

Updated on:
13 Apr 2024 12:19 am
Published on:
13 Apr 2024 05:00 am
Also Read
View All
Anita Bishnoi: इन्फ्लूएंसर अनिता बिश्नोई को जोधपुर के अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए घर आकर क्या बोलीं

Rajasthan: मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैरों में गिरकर रोने लगी नर्स, बोली- ‘बहुत परेशान हूं, प्लीज ट्रांसफर करवा दीजिए’

जोधपुर में चिकित्सा मंत्री बोले : सरकारी अस्पतालों में आते हैं सबसे ज्यादा क्रिटिकल केस, हर मरीज को बचाना संभव नहीं

Jodhpur: मारपीट के बाद सिर में मारी गोली, विक्की फाइटर की मौत, मर्डर केस में कंडारा गैंग का कनेक्शन आया सामने

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स