True Love in Rajasthan: ये खबर जब आई है तब मीडिया में क्रिकेटर हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा के बीच तलाक की खबरें चल रही हैं। दोनो की शादी चंद साल पहले ही हुई है। लेकिन अब दोनो अलग हो रहे हैं। जबकि राजस्थान के कपल लक्ष्मण सिंह और शांति देवी का प्यार इतना गहरा रहा कि 75 साल साथ रहने के बाद दोनो ने एक साथ शरीर छोड़ दिया।
True Love in Rajasthan : कई हिंदी फिल्मों में आपने देखा होगा कि पति या पत्नी में से किसी की मौत के बाद उनकी याद में कुछ ही पलों में साथी की भी जान चली जाती है। ऐसा हकीकत में हुआ है राजस्थान के जोधपुर शहर में। पति और पत्नी ने एक साथ देह त्याग दी। पति ने अस्पताल में दम तोड़ा तो पत्नी ने पांच मिनट बाद ही घर में दम तोड़ दिया। दोनो करीब 90 वर्ष के उपर थे और दो सप्ताह पहले ही 75वीं मैरिज एनिवर्सरी मनाई थी। दम्पत्ति जोधपुर के त्रिपोलिया बाजार इलाके में रहते थे।
दरअसल 94 साल के लक्ष्मण सिंह भाटी और 91 साल की उनकी पत्नी शांति देवी ने शनिवार को एक साथ देह त्याग कर दी। शुक्रवार शाम को लक्ष्मण सिंह को सांस की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शनिवार को सवेरे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर परिवार के अन्य सदस्यों को मिली तो उनकी पत्नी शांति देवी को भी इस बारे में जानकारी दी गई। वे भी काफी समय से बीमार चल रही थीं, पति की मौत की सूचना पाने के कुछ पल बाद ही उन्होनें भी दम तोड़ दिया। दोनो का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार दम्पत्ति ने करीब दो सप्ताह पहले ही 75वीं एनिवर्सरी मनाई थी। शांति देवी करीब डेढ़ साल से बीमार होने के कारण बैड रेस्ट पर चल रहीं थी। परिवार उनकी बेहतर देखभाल कर रहा था और उनका इलाज लगातार जारी था। पति लक्ष्मण सिंह भी पत्नी का काफी ख्याल रखते थे। खुद की उम्र इतनी ज्यादा होने के बाद भी पूरे परिवार की भी बेहतर तरीके से देखभाल करते थे।
दम्पत्ति का दो साल पहले तक रूटीन था कि सवेरे मंदिर जाना है और फिर पूरा समय परिवार और बच्चों को देना है। लेकिन पत्नी की बीमारी के कारण मंदिर जाने का रूटीन छूट गया था। लक्ष्मण सिंह भाटी रेलवे से रिटायर हुए थे। वे साल 1990 में रिटायर होने के बाद परिवार की देखभाल कर रहे थे। उनके पांच बेटे और एक बेटी है।
ये खबर जब आई है तब मीडिया में क्रिकेटर हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा के बीच तलाक की खबरें चल रही हैं। दोनो की शादी चंद साल पहले ही हुई है। लेकिन अब दोनो अलग हो रहे हैं। जबकि राजस्थान के कपल लक्ष्मण सिंह और शांति देवी का प्यार इतना गहरा रहा कि 75 साल साथ रहने के बाद दोनो ने एक साथ शरीर छोड़ दिया।