जोधपुर

अर्जुन कपूर ने सरहद पर बढ़ाया जवानों का हौसला, जमकर लगाए ठुमके

फि ल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने गुरुवार की शाम जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ बिताई
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2017, 10:50 AM IST
arjun kapoor in jodhpur
Arjun Kapoor, BSF, film actors in jodhpur, jodhpur airport, Jodhpur

जोधपुर/जैसलमेर. साहस, शौर्य और वीरता की भूमि पर शोखी, चंचलता और रोचकता का खूबसूरत और बेहतरीन नजारा था। हमेशा राइफल और स्टेनगन थामे रहने वाले जवान मंच पर मशहूर अदाकार अर्जुन कपूर के साथ शानदार प्रस्तुति दे रहे थे और जवानों के परिवार इसका आनंद लेते हुए नजर आ रहे थे।


फि ल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने गुरुवार की शाम जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ बिताई। इस यादगार शाम जैसलमेर सीमा पर बीएसएफ के एक कार्यक्रम में कपूर ने जवानों को संबोधित किया। उन्होंने जवानों से बातें कर के सीमा पर सुरक्षा के दौरान उनके अनुभव भी जाने। अर्जुन ने जवानों की ड्यूटी की काफ ी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन कपूर ने जवानों के लिए फि ल्मी गाने भी गाए और उनके साथ बॉलीवुड की धुनों पर ठुमके भी लगाए। मुम्बई से जोधपुर तक फ्लाइट से पहुंचे अभिनेता अर्जुन कपूर बाद में सड़क मार्ग से देर शाम जैसलमेर पहुंचे। यहां उनकी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने अगवानी की।

जोधपुर पहुंचने पर यूं भड़के थे अुर्जन


जोधपुर. जवां दिलों की धड़कन फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। वे जैसलमेर में सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आए हैं। अर्जुन कपूर जैसे ही एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकले, प्रशंसकों में उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की हौड़ मच गई। सेल्फी लेने की कोशिश में एक प्रशंसक ने अर्जुन को बार-बार कंधे पर हाथ रख कर परेशान कर दिया, जिससे वे भड़क गए।

उन्होंने प्रशंसक का हाथ पकड़कर बदतमीजी नहीं करने के लिए समझाया और भविष्य में किसी मेहमान के साथ धक्कामुक्की और परेशान नहीं करने की नसीहत दी। एयरपोर्ट के कुछ सुरक्षा अधिकारियों ने अर्जुन को कार तक सुरक्षित पहुंचाया। वे कुछ देर जोधपुर में रुकने के बाद सड़क मार्ग से जैसलमेर रवाना हो गए। गौरतलब है कि इश्कजादे, तेवर, हाफ गर्लफ्रेंड, टू स्टेट्स और गुंडे आदि बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता के साथ अपने माचो लुक्स से अर्जुन दर्शकों को अपना दीवाना बना चुके हैं।

Published on:
Also Read
View All