जोधपुर

सेना का जवान ड्यूटी से लौटा तो इस हाल में मिली पत्नी, ढाई साल और 7 महीने के बेटों का पिता है सैन्यकर्मी

रात को वो घर लौटे तो कमरे में पत्नी को चुन्नी के फंदे से लटका पाया। उन्होंने चुन्नी काटकर पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

less than 1 minute read
Mar 01, 2025

Jodhpur News: जोधपुर के एयरपोर्ट थानान्तर्गत शिकारगढ़ के पास सुगन एनक्लेव नामक आर्मी क्षेत्र के क्वार्टर में शुक्रवार को सेना में जवान की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि उसने चुन्नी से फंदा लगाया है। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया मूलत: बिहार में दरभंगा हाल शिकारगढ़ क्षेत्र में सुगन एनक्लेव निवासी जूही कुमारी (30) पत्नी रामनिवास पाण्डे ने आत्महत्या की है। पति रामनिवास पाण्डे ड्यूटी पर गए हुए थे।

रात को वो घर लौटे तो कमरे में पत्नी को चुन्नी के फंदे से लटका पाया। उन्होंने चुन्नी काटकर पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

आस-पास के सैन्यकर्मी और सेना के अधिकारी मौके पर आए। रात को पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तब शव नीचे रखा हुआ था। देर रात एफएसएल मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच की।

पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को सूचित करवाया है। मृतका के ढाई साल और सात माह के दो बेटे हैं। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है।

Published on:
01 Mar 2025 01:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर