जोधपुर

Watch : एटीएम बॉक्स को मिनी ट्रक से बांधकर उखाड़ा, सायरन बजा तो केबिन के बाहर पटक भाग छूटे

कस्बे में रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को बुधवार तडक़े अज्ञात लोगों ने लूटने का प्रयास किया। उसी दौरान बैंक में लगा सायरन बज उठा। जिससे घबराकर लुटेरे भाग छूटे। इससे पहले एटीएम बॉक्स को किसी गाड़ी के सहारे बांध कर उखाड़ दिया और केबिन के बाहर पटक दिया...
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2020, 8:22 AM IST
atm_loot.jpg

जोधपुर/बिलाड़ा। कस्बे में रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को बुधवार तडक़े अज्ञात लोगों ने लूटने का प्रयास किया। उसी दौरान बैंक में लगा सायरन बज उठा। जिससे घबराकर लुटेरे भाग छूटे। इससे पहले एटीएम बॉक्स को किसी गाड़ी के सहारे बांध कर उखाड़ दिया और केबिन के बाहर पटक दिया।

शाखा प्रबंधक हितेश व्यास ने बुधवार शाम को पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि उन्हें बुधवार तडक़े वाकिंग पर आने वाले लोगों ने फोन पर सूचना दी कि बैंक का एटीएम बॉक्स उखड़ा हुआ है। जिस पर वह बैंक पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। रिपोर्ट में यह उल्लेख नहीं है कि एटीएम मशीन में कितने रुपए थे परन्तु यह जरूर लिखवाया है कि आरोपी रुपए लूटने में सफल नहीं हो पाए।

उक्त घटना के बाद पुलिस ने एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जिसमें चार जने बॉक्स उखाडऩे का प्रयास करते दिखे जबकि बाहर एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर बैठा दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार एटीएम लूटने के लिए छह जने आए थे। किसी मिनी ट्रक जैसे वाहन से बांधकर एटीएम मशीन को बांधकर खींचा। इसी बीच बैंक का सायरन बज जाने से लुटेरे घबराकर भाग खड़े हुए।

पूर्व में एक्सिस बैंक प्रशासन इस एटीएम की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे चौकीदार रखता था लेकिन लॉक डाउन शुरू होने से बाद गार्डों को हटा दिया गया। एक्सिस बैंक कस्बे के अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के बराबर कारोबार करता है। जिस एटीएम पर वारदात हुई है उसमें चौबीस घंटे रुपए रहते हैं। इसी कारण अन्य बैंकों के ग्राहक भी इसी एटीएम से रुपए की निकासी करते हैं। थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।

Updated on:
18 Jun 2020, 8:22 AM IST
Published on: